फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सात हिरासत में

Sun, 15 Oct 2017 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
शाहपुर में सेक्स रैकेट की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शाहपुर की एक कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शाहपुर पुलिस मकान से पांच लड़कियों और चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पता चला है कि प्रेमी युगलों को भी मकान किराए पर दिया जाता था और प्रति घंटे का एक हजार रुपये तक किराया वसूला जाता था। पुलिस ने यह कार्रवाई मोहल्ले वालों की शिकायत पर की।
विज्ञापन


पादरीबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक रविवार की शाम 4:30 बजे के करीब सीओ गोरखनाथ समीक्षा यादव, इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी दिलीप शुक्ल फोर्स के साथ एक मकान में पहुंचे। यहां जांच के दौरान लड़की, लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले। लड़कियों को तो महिला थाने भेज दिया गया है वहीं युवकों से शाहपुर थाने में पूछताछ की जा रही है। मकान मालिक पहले एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे, लेकिन फिलहाल वह घर पर ही रहते हैं। आरोप है कि वह पत्नी की मिलीभगत से अपने मकान में सेक्स रैकेट चलवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें