फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र हत्याकांड में नामजद दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। दो माह पहले गांव चांदर गौंटिया में सुरेंद्र का शव मिलने के बाद मृतक के पिता ने तीन नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज चुकी है। रविवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव चांदर गौंटिया निवासी सुरेंद्र कुमार का शव 15 अगस्त की सुबह गांव के बाहर खेत में लगे एक पेड़ से लटकता हुआ मिला था। मृतक के पिता खुशीराम की ओर से मृतक के ससुर गांव नगरा गौंटिया निवासी राजेंद्र, गांव धर्मगदपुर निवासी रामपाल, ज्ञानचंद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जेवर गायब होने के विवाद में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 16 अगस्त को नामजद आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही थी। रविवार को पुलिस ने नामजद दूसरे आरोपी रामपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि शेष नामजद आरोपी ज्ञानचंद और दो अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें