फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुगऱ् महिला का पेंशन लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
बेलीपार इलाके में यूनियन बैंक से पेंशन निकालकर घर जा रही बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाशों ने रकम लूटकर सनसनी फैला दी। दो महीने की पेंशन लुट जाने के बाद महिला सड़क पर ही दहाड़े मारकर रोने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। बदमाशों की संख्या तीन थी और सभी मुंह गमछे से बांधे हुए थे।
विज्ञापन

बेलीपार के भौवापार निवासिनी करोड़पति देवी (70) सोमवार को यूनियन बैंक भौवापार से दो महीने के पेंशन की रकम उन्नीस हजार रुपए निकाल कर घर लौट रहीं थीं। सेंवई बाजार भौवापार गांव के रास्ते पर बीज गोदाम के पास अभी पहुंची थीं कि पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों ने रिक्शे पर बैठी वृद्धा के हाथ से रुपयों से भरा झोला लूट लिया और फरार हो गए। महिला अभी कुछ समझ पाती तब तक बदमाश फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। देहात क्षेत्र में लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिसे लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें