फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दिव्यांग समेत दो की मौत, दो घायल

Sat, 22 Jun 2019 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। शुक्रवार को जिले के दो इलाकों में हुए सड़क हादसे में दिव्यांग सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। हरपुर बुदहट में जहां नहर के डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई तो वहीं सहजनवां में कार की चपेट में आकर दिव्यांग की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हरपुर बुदहट प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार की देर रात करीब एक बजे इलाके के सरैया गांव के पास नहर के डिवाइडर से एक बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। मृत युवक की पहचान संतकबीरनगर के बनकटवा निवासी रामगोविंद के बेटे चंद्रेश (32) के रूप में हुई। परिजनों के अुनसार चंद्रेश संतकबीर नगर के उस्का बाजार स्थित अपनी ससुराल गया था। वहां से वह अपने साले पिंटू के साथ शादी समारोह में शामिल होने हरपुर बुदहट के मझौरा निवासी अच्छेलाल के यहां आया था। वापस जाते समय बाइक नहर के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चंद्रेश की मौत हो गई। जबकि पिंटू समेत दो लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंद्रेश मजूदरी करता है, और उसके दो बच्चे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

वहीं पिपरौली प्रतिनिधि के अनुसार गाहासाड़ निवासी काशी (60) की शुक्रवार की दोपहर बोक्टा चौराहे पर कार की चपेट में आने से मौत हो गई। काशी दिव्यांग हैं, और वह किसी काम से गीडा आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें