फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पार्षद के पुत्र पर दुष्कर्म का केस, जेल भेजा

Wed, 19 Jun 2019 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
rape - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
गोरखपुर। छात्रा को ब्लैकमेल कर दो साल तक शारीरिक शोषण और विरोध करने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी पूर्व पार्षद के पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज कर तिवारीपुर पुलिस ने मंगलवार की दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

छात्रा बीटीसी की छात्रा हैं और कैंट इलाके में रहती है। दो साल पहले उसकी पहचान रमदत्तपुर के पूर्व पार्षद रामपाल यादव के बेटे कृष्णपाल से हुई थी। आरोप है कि कृष्णपाल ने छिपकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। सोमवार की दोपहर पीड़ित ने एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता को प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी थी। पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि पुलिस से शिकायत करने पर कृष्णपाल पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने सिपाहियों के साथ छात्रा को तिवारीपुर थाने भेजकर कृष्णपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार की देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई तिवारीपुर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें