फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव
कोर्ट के आदेश पर घोषीपुरवा नंबर दो में गई थी राजस्व व पुलिस की टीम
बाद में सख्ती के बाद हटाया गया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
चिलुआताल। घोषीपुरवा नंबर दो में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई राजस्व और पुलिस टीम पर गांव के लोगों ने पथराव कर दिया। उससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की सख्ती के बाद हंगामा करने वाले पीछे हटे और फिर 25 डिस्मिल जमीन से कब्जा हटाया जा सका। टीम कोर्ट के आदेश पर गांव में पहुंची थी।
विज्ञापन

चिलुआताल के घोषीपुरवा नकहा नंबर दो राजाराम यादव की जमीन से कब्जे हटाने तहसीलदार की अगुवाई में टीम बृहस्पतिवार को पहुंची थी। पांच डिस्मिल जमीन पर राजाराम का गौशाला था, बाकी पर अन्य कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया था। टीम ने जैसे ही काम शुरू किया, काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और विरोध करने लगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश का हवाल दिया तो लोग उग्र होकर पत्थरबाजी करने लगे। बाद में थाने से पर्याप्त पुलिसकर्मियों के आने के बाद कब्जे को हटाया जा सका। राजाराम ने कोर्ट में जमीन से कब्जा हटवाने की अर्जी दी थी। कोर्ट ने प्रशासन को जमीन खाली कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें