फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक और युवती के खाते से निकाले 33 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक-युवती के खाते से निकाले 33 हजार
विज्ञापन


साहिबाबाद। शालीमार गार्डन निवासी एक युवती के एटीएम कार्ड से साइबर ठगों ने आठ हजार रुपये निकाल लिए। दूसरी बार ठगों ने वारदात को अंजाम दिया। उधर, वैशाली सेक्टर एक निवासी एक युवक के खाते से ठगों ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने संबंधित थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन में पल्लवी शर्मा परिवार के साथ रहती हैं। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। बीती रात उनके मोबाइल पर खाते से आठ हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। जबकि उनका एटीएम कार्ड पर्स में था। उनका कहना है कि दूसरी बार उनके खाते से रुपये निकले हैं। वहीं, वैशाली सेक्टर छह निवासी विकास शर्मा ने बताया कि बीती रात उनके खाते से ठगों ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। दोनों पीड़ितों का आरोप है कि कार्ड की क्लोनिंग कर ठगों ने वारदात को अंजाम दिया है। दोनों ने संबंधित थाने में शिकायत दी है। एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें