फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी, लूट रोकने के लिए गश्त बढ़ाएं : एसएसपी

Mon, 10 Jun 2019 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • बैठक में मातहतों को दिए निर्देश, अधिकारियों को दी निगरानी की जिम्मेदारी
  • लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी
गोरखपुर। चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं के बढ़ने पर एसएसपी ने रविवार को एसपी, सीओ के साथ पुलिस लाइंस में बैठक की। एसएसपी ने निर्देश दिए कि चौकियों, थानों में तैनात पुलिसकर्मी गश्त बढ़ाएं, ताकि चोरी, लूट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगे। अधिकारी भी गश्त के दौरान के थानेदार, चौकी इंचार्ज की निगरानी करें। जहां लापरवाही हो रिपोर्ट दें, कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में बढ़ने अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुराने लंबित विवेचनाओं को भी निपटाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि जमानत पर छूटे बदमाशों की सूची अपडेट की जाए, ताकि उनकी नियमित निगरानी हो सके। लूट और चोरी की घटनाओं को रोकने के साथ ही सभी सीओ अपने-अपने इलाके के व्यापारियों और उनकी दुकानों में लगे सीसी टीवी कैमरों की स्थिति जांच लें। सभी कैमरे चालू होने चाहिए। इससे अपराध रुकने के साथ ही होने की दशा में बदमाशों की धर पकड़ में सहूलियत होती है। गैर जमानती वारंट जारी हुए लोगों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी होनी चाहिए। पूर्व बनाए गए नाका प्वाइंट को ठीक से क्रियाशील कर कार्रवाई करें। शराब के धंधे पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। नियमित रूप से इसकी जांच भी की जाए।

अतिक्रमण पर करें सख्ती

थानेदार, चौकी इंचार्ज यातायात सुचारु हो इस पर भी ध्यान दें। अतिक्रमण हटने के बाद दोबारा न होने पाए, इसकी जिम्मेदारी चौकी इंचार्ज और थानेदार की होगी। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें