फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान से खोदकर पुलिस ने निकाला महिला का शव

Sat, 08 Jun 2019 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Dead Body
विज्ञापन
  • ईद के दिन हुई थी मौत, गोरखनाथ थाने में भाई ने दर्ज कराया दहेज हत्या का केस
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके में ईद के दिन मरी महिला के शव को शनिवार को कब्रिस्तान से पुलिस ने खोदकर निकाला। महिला के भाई मोहम्मद रफी ने बहन के पति, सास और जेठानी पर दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने डीएम से शव के पोस्टमार्टम के लिए अनुमति मांगी थी। डीएम की अनुमति पर शव को पोस्टमार्टम के लिउ भेजा गया। ससुराल के लोगों ने मौत की वजह करंट बताकर शव को दफन कर दिया था।
विज्ञापन


सहजनवां के साहबगंज निवासी अब्दुल की बेटी शाबिना खातून (22) की शादी नवंबर 2017 में गोरखनाथ में मेडिकल स्टोर संचालक अशफाक अहमद के साथ हुई थी। अब्दुल सऊदी रहते हैं और भाई रफीक नैनीताल में इंजीनियर हैं। भाई के मुताबिक दहेज के लिए उनकी बहन को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। कुछ महीने पहले सुलह हुई थी।

तीन जून को बहन की मौत हो गई और बिना सूचना दिए ही शव को दफन कर दिया गया। भाई ने पांच जून की रात गोरखनाथ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पति, ससुर और जेठानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित और हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें