फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर नाचने को लेकर उत्पात, चार गाड़ियां तोड़ी

Mon, 03 Jun 2019 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
fir
विज्ञापन
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। कैंपियरगंज के गुलरिहा गांव के टोला लालपुर में रविवार की रात डीजे पर नाचने को लेकर घराती और बरातियों में विवाद हो गया। इसके बाद मनबढ़ युवकों ने बरातियों की पीटने के साथ उनकी चार गाड़ियां तोड़ दीं। सोमवार को पुलिस ने दो नामजद समेत कई अज्ञात पर शांतिभंग की धाराओं में केस किया।
विज्ञापन


गुलरिहा गांव के अर्जुन भारती की बेटी की शादी रविवार को थी। बेलीपार दक्षिणी कोनिया गांव के कपिलदेव के बेटे अशोक कुमार की बरात आई थी। शादी के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। बरातियों ने गांव के युवकों को मना किया तो वे मारपीट करने लगे। जब वे भागने लगे तो बरातियों की बोलेरो, कार, पिकअप समेत चार गाड़ियों के शीशे तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।

पिपराइच निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के आने से पहले ही हमलावर भाग गए। पुलिस ने गांव के राजकुमार व राजू पर नामजद और कई अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें