फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में छेड़खानी करने वाले दो सिपाही निलंबित

Mon, 03 Jun 2019 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कचहरी चौराहे स्थित एक होटल में बीते बृहस्पतिवार की रात परिवार के साथ आई किशोरी से छेड़खानी करने के मामले में दोषी दो सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। सीओ (कोतवाली) की रिपोर्ट पर सिपाही विनोद कुमार और कृष्ण कुमार पटेल के खिलाफ विभागीय जांच कर कठोर कार्रवाई का भी आदेश एसएसपी ने दिया। हालांकि पूरे प्रकरण के दोषी कोतवाल को बचा लिया गया है। जबकि पीड़िता उनके पास भी फरियाद लेकर गई थी और तब उन्होंने मारपीट का केस दर्ज करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद ही पीड़िता रोते हुए तहरीर वापस लेकर लौट गई थी।
विज्ञापन


29 मई की रात महराजगंज का एक परिवार बाजार करने के लिए शहर आया था। शाम में देरी होने की वजह से परिवार वाले यही होटल में खाना खाकर ट्रेन पकड़ने का फैसला किया। होटल में सादे वर्दी में मौजूद सिपाहियों ने किशोरी से छेड़खानी की थी। इसकी जानकारी होने पर किशोरी की मां ने एक थप्पड़ भी मार दिया जिसके बाद सिपाहियों ने मारपीट शुरू कर दिया था। लोगों के एकत्र होने पर दो सिपाही फरार हो गए थे जबकि एक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था।

थाने पर गई पीड़िता के तहरीर पर केस दर्ज करने की जगह कोतवाल ने सिपाही से मारपीट का भी केस दर्ज करने की बात कही थी जिसके बाद पीड़िता लौट गई थी। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने सीओ कोतवाली को जांच सौंपी थी और दो दिन में रिपोर्ट मांगी थी। सीओ के बुलाने पर पीड़िता ने बयान दर्ज कराने से इंकार कर दिया था। रविवार को सीओ ने होटल कर्मचारियों का भी बयान दर्ज किया। सीओ की जांच में दो सिपाहियों का ही नाम सामने आया है। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें