फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे लेकर नो एंट्री में भेेजा ट्रक, दो सिपाही निलंबित

Sat, 01 Jun 2019 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रक से रुपये की वसूली कर नो इंट्री में भेजने के आरोप में दो सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। एसपी ट्रैफिक की रिपोर्ट पर कार्रवाई कर एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दिया है। शनिवार की दोपहर फलमंडी से ट्रांसपोर्ट नगर तक जाम लगा था। इस सूचना पर एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा वहां पर पहुंचे थे और जाम में फंसे वाहनों को निकलवा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक नो इंट्री में पकड़ा। ट्रांसपोर्ट नगर तक कैसे पहुंचे, यह पूछने पर उसने दो सिपाहियों के द्वारा कालेसर के पास रुपये वसूलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

 उसने बताया कि सिपाहियों ने ही रुपये लेकर ट्रक को जाने दिया। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने वहां पर ड्यूटी पर लगे सिपाहियों का नाम पता कर एसएसपी को पूरे घटना से अवगत कराया। एसएसपी ने रिपोर्ट के आधार वरिष्ठ सिपाही अंजनी कुमार राय और सुशील कुमार जायसवाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें