फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से व्याकुल दो बालक नहाते समय तालाब में डूबे, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नहाते समय दो बालक तालाब में डूबे, मौत
वाल्टरगंज के सिसवारी गांव की घटना, परिवार में कोहराम, गांव में मातम
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सिसवारी गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में नहाने गए दो बालक डूब गए। साथ के अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे गांववालों ने ढूंढकर उन्हें बाहर निकाला तब तक मौत हो चुकी थी। शनिवार शाम को ही सफीकुल्लाह (13) पुत्र असदुल्लाह और मोहम्मद समीर (13) पुत्र मो. आशिफ को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।
सिसवारी गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल में तालाब है। यहीं एक विशाल पीपल भी है। गांव के लोग गर्मी से बचने के लिए छाये में बैठते हैं और तालाब में नहाते हैं। शनिवार को दिन में करीब 11 बजे ग्रामीण अपनी भैंसों को तालाब में नहलाकर गांव में चले आए। इसके बाद पांच-छह की संख्या में बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतर गए। काफी देर तक नहाते रहे। इसी दौरान सफीकुल्लाह और मोहम्मद समीर गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। दोनों को डूबते देखकर साथ में नहा रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक गांव के लोग पहुंचे तब तक दोनों बच्चे डूब चुके थे। तालाब में ढूंढकर दोनों के शव बाहर निकाले गए। मौत की खबर होते ही गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना नहीं दी गई जबकि मौके पर पहुंचे हलका लेखपाल विनोद कुमार और ग्राम प्रधान मो. सफात ने आगे की कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद मानने के लिए एक हफ्ते पहले ही आया था समीर
मोहम्मद समीर भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पिता मो. आसिफ मुंबई में सिलाई का काम करते हैं जहां पर समीर भी काम सीखने लगा था। एक हफ्ते पहले ही ईद मनाने के लिए गांव आया था। पिता आसिफ सिलाई का काम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। तीन बेटों में समीर बड़ा था। दो छोटे भाई सरफराज (4), आरिफ (8) व एक बहन सकीना गांव में ही रहते हैं। दोनों बालकों को तालाब की गहराई के बारे में जानकारी नहीं थी और न ही तैरना आता था। भीषण गर्मी से निजात के लिए बच्चों को तालाब में नहाते देखकर ये दोनों भी तालाब में उतर गए। वहीं, दूसरा मृतक सफीकुल्लाह अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता असदुल्लाह सऊदी अरब रहकर कमाते हैं। मां के साथ चारों बच्चे घर पर रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें