फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर के संविदा कर्मचारी की हत्या में एक गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2019 07:54 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तिवारीपुर की अंधियारीबाग गली में डाकघर के संविदा कर्मचारी सनी चौरसिया की हत्या के आरोपी भरत भूषण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बंटी यादव समेत दो आरोपी फरार हैं। उसकी तलाश में पुलिस लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस की तहकीकात में सामने आया था कि सनी का पहले आरोपी बंटी यादव से दोस्ती थी। रुपये के लेनदेन के विवाद में दोनों दोस्तों में अदावत हो गई थी।

सनी की हत्या के मामले में बंटी, भरत भूषण समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भरत भूषण को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की रात तिवारीपुर के रामदत्तपुर, सूरजकुंड निवासी सनी चौरसिया को घर से बुलाकर बंटी यादव, भरत और एक अन्य युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके सिर में गोली मारने के साथ ही चाकू से भी वार किया गया था। भाई को बचाने गए प्रशांत की गर्दन पर भी बदमाशों ने चाकू से वार किया था। सीओ कोतवाली बीपी सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें