फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग

Wed, 20 Mar 2019 07:50 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट के साहबगंज में मंगलवार की देर रात किराने की दुकान में आग लग गई। धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। उसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, फिर आग पर काबू पाया गया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से हजारों रुपये का सामान राख हो गया।
विज्ञापन


मिर्जापुर निवासी गोपाल की साहबगंज में किराने के सामान की दुकान है। मंगलवार की रात गोपाल दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने रात करीब दो बजे दुकान से धुआं निकलता देख दुकानदार और पुलिस को सूचना दी। दुकानदार मौके पर पहुंचे तो आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। तीन बजे के करीब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तो आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें