फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से 49 हजार लूटकर कार से धकेला

Tue, 19 Mar 2019 12:43 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। बैंक से रकम निकालकर साइकिल से बाजार जा रहे किसान को बदमाशों ने जबरदस्ती कार में बैठा लिया। बदमाशों ने 49 हजार रुपये लूटने के बाद किसान को पीटकर उझौली गांव के पास कार से धकेल दिया। घायल किसान की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस ने बैंक के सीसी टीवी कैमरों की रिकार्डिंग को भी देखा है।
विज्ञापन


बड़हलगंज के बरहसा गांव निवासी रामसमुझ का कस्बे में स्थित एसबीआई में खाता है। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे के वह बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाजार करने जा रहे थे। गोला तिराहे के पास साइकिल से पहुंचे थे कि पीछे से एक बाइक सवार आया और बोला कि कार में सवार कुछ लोग आप को बुला रहे हैं। वह परिचित होना समझकर कार के पास चले गए। जैसे ही कार के पास पहुंचे, बदमाश उनको जबरन कार में खिंच लिए। कार का शीशा बंद होने की वजह से उनकी आवाज भी बाहर कोई नहीं सुन पाया। रास्ते में रकम लूटकर बदमाशों ने रामसमुझ को कार से धक्का दे दिया। फिर एक राहगीर की मदद से उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें