फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में अमीन से मारपीट, अफरा तफरी

Thu, 04 Oct 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। कलेक्ट्रेट की सदर तहसील में बुधवार की दोपहर संग्रह अमीन योगेंद्र चौबे और उनके पड़ोसी व फरियादी पूर्व सैनिक मनोज कुमार मिश्रा में मारपीट हो गई। इससे कुछ देर के लिए खलबली मच गई। संग्रह अमीन ने कैंट थाने में तहरीर देकर मारपीट करने वाले पर 22 सौ रुपये नकद और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। उधर, मनोज ने अमीन पर सड़क की जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मियां बाजार के योगेंद्र चौबे संग्रह अमीन हैं। बुधवार को वह सदर तहसील में बैठे थे। उनका आरोप है कि दोपहर एक बजे उनके पड़ोसी मनोज कुमार मिश्रा अपने साथी धर्मेंद्र सिंह के साथ आए और बाहर बुलाकर मेरे साथ मारपीट की। जाते समय वे सोने की चेन और 22 सौ रुपये भी लूट ले गए। उधर, पुलिस के बुलाने पर पत्नी के साथ थाने पहुंचे मनोज ने बताया कि वह रिटायर सैनिक हैं और चेन्नई के रहने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमीन रास्ते की जमीन कब्जा कर रहे हैं, जिससे मेरे मकान के निर्माण में दिक्कत आ रही है।

मनोज ने बताया कि वह फरियाद लेकर तहसील गए थे। वहां खुद अमीन और उनके साथियों ने मेरे और मेरे साथी धर्मेंद्र की पिटाई कर दी। सीओ कैंट प्रभात राय का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें