फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य डॉ. कुशवाहा समेत दो को नोटिस 

Sun, 10 Dec 2017 08:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बीआरडी कांड में फंसे मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. केपी कुशवाहा और डॉ. एके श्रीवास्तव को नोटिस भेजकर पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


मामले की विवेचना कर रहे सीओ कैंट ने पूर्व में आरोपी बनाए गए नौ लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। बाद में डॉ. केपी कुशवाहा समेत चार और लोगों के नाम भी चार्जशीट में शामिल कर लिया गया। विवेचक ने आरोपों के घेरे में इन्हें लेकर जांच किए जाने की दलील दी थी। डॉ. कुशवाहा पर आरोप है कि ऑक्सीजन का टेंडर उन्हीं के कार्यकाल के दौरान हुआ था। इस दौरान ऑक्सीजन निर्यात करने वाली कंपनी से अनुबंध न कर बिचौलिया कंपनी पुष्पा सेल्स से अनुबंध किया गया। इसी के बाद से ही डॉ. कुशवाहा समेत चार लोग जांच के घेरे में है और अब विवेचक ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। 
विज्ञापन


इनके खिलाफ दायर है चार्जशीट
महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने निलंबित प्रिंसिपल डॉ. राजीव मिश्रा, उनकी पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला, पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. कफील खान, सुधीर कुमार, गजानन जायसवाल, संजय, उदय प्रताप शर्मा पर नामजद केस दर्ज किया था। पुलिस सभी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। आखिरी चार्जशीट दाखिल करने के समय ही विवेचक की ओर से पूर्व प्राचार्य डॉ. कुशवाहा का नाम बढ़ाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें