फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकरीगंज में महिला से तीस हजार की लूट

विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सिंकरीगंज इलाके में सोमवार की दोपहर बैंक से प्रधानमंत्री आवास योजना के 30 हजार रुपये निकालकर घर जा रही महिला का झोला दमाशों ने झोला लूट लिया। इसके पूर्व रविवार की रात सिंघड़िया इलाके में डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रही महिला के गले से चेन नोंच ली गई। दोनों वारदातों में बाइक सवार लुटेरे शामिल थे।
विज्ञापन
सिंकरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार नरायनपुर निवासी राधिका देवी सोमवार को सिकरीगंज स्थित एसबीआई से प्रधानमंत्री आवास योजना के 30 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थीं। शाम चार बजे के करीब जब वह डेबरा-हाटा मार्ग पर पहुंचीं तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और फिर उनका झोला लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सिकरीगंज एसओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला से पूछताछ की। उधर, रविवार की रात कैंट के सिंघड़िया निवासी विनय सिंह की पत्नी ममता सिंह पड़ोसी महिला के साथ बेतियाहाता में डॉक्टर को दिखाने गई थीं। रात को दोनों महिलाएं ऑटो से सिंघड़िया चौराहे पहुंचीं और पैदल घर जाने लगीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां आ गए। उन्होंने ममता के गले से चेन खींच ली। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर मनोज पाठक, चौकी प्रभारी संजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला से पूछताछ की। बदमाशों का हुलिया जाना। दोनों मामलों में तहरीर के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें