फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर हत्याकांड में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भ्ाी नामजद

Mon, 13 Nov 2017 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
योगेश की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर योगेश दत्त पांडेय हत्याकांड में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रो. आरडी राय को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। प्रो. राय को हत्या की साजिश और शव के साथ ही साक्ष्य छिपाने का दोषी मानते हुए पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर लिया। हत्याकांड में पहले ही प्रो. राय के बेटे राहुल राय समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है जबकि फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मृतक योगेश पांडेय के भाई ने हत्या के मामले में पुलिस को दी तहरीर में मुख्य आरोपी राहुल राय के पिता प्रो. आरडी राय को आरोपी बनाया है। इसके आधार पर पुलिस ने हत्या, हत्या की साजिश, शव के साथ सबूत नष्ट करने की धाराओं में केस दर्ज किया। प्रो. राय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग के विभाग में शिक्षक हैं। पुलिस प्रो. राय पर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस सबूत जुटाने में लगी है। हत्या और शव को आल्टो कार से ले जाकर फेंकने में पुलिस प्रो. राय की भूमिका संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर खोराबार गिरिजेश तिवारी ने प्रो. राय के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि विवेचना के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कैंपियरगंज में मिली थी योगेश की लाश
खोराबार की न्यू शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर योगेश दत्त पांडेय की हत्या 10 नवंबर को कर दी गई थी। योगेश का शव कैंपियरगंज में मिला था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने प्रो. आरडी राय के बेटे राहुल राय, राहुल पांडेय और राहुल यादव को आरोपी बनाया था। पुलिस के अनुसार हत्या राहुल राय ने दोनों के साथ मिलकर की थी। पूछताछ में पता चला था कि उधार के 16 लाख रुपये के तगादे के दौरान बार-बार के दुर्व्यवहार से आजिज आकर राहुल ने अपने स्कूल लिटिल स्टार एकेडमी में योगेश की हत्या कर दी और शव कैंपियरंगज में फेंक दिया था।
विज्ञापन


मनगढंत कहानी है पुलिस की
प्रॉपर्टी डीलर योगेश की हत्या के मामले में आरोपी बने प्रो. आरडी राय ने खुद और बेटे को निर्दोष बताया। प्रो. राय के मुताबिक पुलिस ने मनगढ़ंत कहानी बनाकर फंसाया है। मृतक के भाई की तहरीर पर एकतरफा कार्रवाई कर केस दर्ज कर लिया गया है। किसी कैंपस में इतनी बड़ी घटना घटे और किसी अन्य को पता भी न चले, यह कैसे संभव है। पुलिस किसी न किसी के प्रेशर में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें