फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की परीक्षा में गड़बड़ी के 13 आरोपी जेल गए

Mon, 13 Nov 2017 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
परीक्षा में गड़बड़ी करने पर गोरखपुर से 13 और बस्ती से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाईकोर्ट के ग्रुप सी और डी की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश में शामिल स्कूल प्रबंधक समेत 13 लोगों को एसटीएफ ने जेल भेज दिया। इसके पहले आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ ने सोमवार को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में एसटीएफ को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं जिनके आधार पर वह छानबीन में जुटी है। आरोपियों की भूमिका और उनके कबूलनामे की रिपोर्ट एसटीएफ ने हाईकोर्ट को भी सौंप दी है।
विज्ञापन


इलाहाबाद में पेपर सॉल्वर गैंग के हत्थे चढ़ने के बाद खुफिया जानकारी से सतर्क एसटीएफ की टीम ने पिपराइच निवासी सॉल्वर सिराजुद्दीन को गिरफ्तार कर पूछताछ के आधार पर शाहपुर गंगानगर स्थित बापू इंटर कॉलेज में छापा मारा था। यहां रामप्रवेश की जगह परीक्षा दे रहे अमित कुमार को पकड़ा गया। साथ ही बाहर मौजूद असल परीक्षार्थी रामप्रवेश और सॉल्वर के सहयोगी को भी पकड़ा गया। इनसे पूछताछ के बाद एसटीएफ टीम ने भटहट के बीएम सिंह मेमोरियल विद्यालय में परीक्षा के दौरान प्रबंधक संजय सिंह को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा। उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए पेपर की फोटो भेजने और बदले में सही जवाब मंगाने के प्रमाण थे। कक्ष निरीक्षक अभिषेक सिंह को भी मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद हुई छापेमारी में एसटीएफ के हत्थे 10 लोग और चढ़े, जिनमें सॉल्वर के अलावा कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से मिलीभगत कर परीक्षा का समय पूरा होने के बाद पेपर हल कराने के नाम पर मोटी रकम ली थी।

जेल जाने वाले आरोपी
एसटीएफ प्रभारी अशोक सिंह की तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में जिन लोगों को पकड़ा है उनमें संजय सिंह, अभिषेक सिंह, अमित कुमार, श्याम सिंह उर्फ अनुज सिंह, चंदन कुमार, गोविंद कुमार, मन्नू गुप्ता, मुबारक अली, राहुल कुमार, राजिउल्लाह, राम प्रवेश, संदीप कुमार गुप्ता और सिराजुद्दीन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें