देवबंद। शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार करने तथा गर्भपात कराने से इंकार करने पर युवती को मारपीट कर घायल किए जाने के आरोप में पुलिस ने अदालत के आदेश पर मां बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर की एक कालोनी निवासी युवती ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर एक युवक पर आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर उसने साथ कई बार बलात्कार किया। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि जब उसने उक्त युवक और उसकी मां से गर्भवती होने की बात बताई तो वह उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि विगत 28 मई को उक्त लोगों ने उस पर फिर से गर्भपात कराने का दबाव बनाया। जिससे उसने इंकार कर दिया। इसी को लेकर मां बेटे उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह घायल हो गई थी। युवती का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शुक्रवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर शेखुल हिंद कालोनी निवासी सलमान और उसकी मां नफीसा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।