फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर 1.16 लाख की चोरी

Thu, 14 Mar 2019 01:46 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। पटना चौराहा स्थित कस्बा चौकी के सामने ढाबा के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाश 1.16 लाख रुपये और जरूरी कागजात रखे बैग को लेकर फरार हो गए। कार खड़ी कर एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी सुनील दत्त ढाबा पर खाना खाने गए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


आगरा के राजपुर चुंगी सदर निवासी सुनील प्लाइवुड की कंपनी में काम करते हैं। बुधवार को वह वाराणसी से कार से गोरखपुर आए थे। दोपहर में बड़लगंज के पटना चौक पर वह खाना खाने के लिए ढाबा में गए। उनकी कार के पिछले दरवाजे के पास का शीशा तोड़ा गया था। फिर दरवाजे को खोला गया था। आगे की सीट के नीचे रखा बैग चुरा लिया गया था। खाना खाकर लौटे सुनील ने टूटा शीश देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर रखा बैग गायब होने की सूचना सुनील ने पुलिस को दी। सूचना पर आई पुलिस ने जांच की जगह पीड़ित से ही इतने सवाल करने लगी कि वह परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें