फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन बनाने को खोदे गए गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

Mon, 17 Dec 2018 12:41 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल। डोहरिया बाजार के पास गड्ढे में डूबकर आदित्य (9) की मौत हो गई। जिस गड्ढे में वह डूबा, वह फोरलेन की मिट्टी के लिए करीब आठ महीने पहले खोदा गया था। हादसे के दिन आदित्य अपनी मां के साथ मौसी के घर आया था। उसके पिता विदेश में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


सहजनवां के कोदरी गांव निवासी अजित की पत्नी सुमन सिंह बेटे आदित्य सिंह को लेकर बहन के घर आई थीं। शनिवार को आदित्य मोहल्ले के लड़कों के साथ खेलने चला गया। थोड़ी देर बाद साथ गए लड़के लौट आए, लेकिन वह नहीं आया। पूछताछ में उसके साथियों ने बताया कि आदित्य गड्ढे में डूब गया। वह वहीं पास में खेल रहा था।

सूचना मिलते ही घरवालों ने गड्ढे में उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इस बीच रविवार की सुबह 11 बजे उसका शव उतराया मिला। घरवाले प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि आठ महीने से पड़े इस गड्ढे को अगर भरवा दिया गया होता तो आदित्य की जान न जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें