फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पीड़ित मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sun, 11 Nov 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के झंकार तिराहे के पास शुक्रवार की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान ही सोनू चौहान (35) को बदमाशों ने चाकू घोंप दिया। चाकू मारने वाला शख्स विसर्जन के दौरान भीड़ में ही शामिल होकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान इलाके के धनि छपरा गांव निवासी सोनू झंकार तिराहे के पास गुमटी में सामान बेचकर जीवन यापन करता है। शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन का जुलूस निकला था। उसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोग आए और गुटखा लेने के विवाद में सोनू को चाकू मार दिया। शोर की वजह से सोनू की चीख कोई सुन नहीं पाया

आरोपी आसानी से भीड़ में शामिल होकर फरार हो गया। बाद में आसपास के लोगों की नजर सोनू पर पड़ी और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने पहले जिला अस्पताल और फिर सोनू को मेडिकल में भर्ती कराया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें