फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटा और तीन तलाक बोल घर से निकाला

Sat, 29 Sep 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीन तलाक
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के पति ने शुक्रवार को पहले पिटाई की और फिर तीन तलाक बोल कर घर से निकाल दिया। उसने पहले यूपी-100 पुलिस को बुलाया, लेकिन नतीजा नहीं निकला। शनिवार को वह थाने पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने पहले भी जहर देकर मारने की कोशिश की और तेजाब से जलाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


डोमनपट्टी गांव की नजीबुन निशा का दो वर्ष पहले सोहरौना गांव निवासी सुकुरुल्लाह से निकाह हुआ था। नजीबुन का कहना है कि उनका एक बच्चा भी है। कुछ महीने से पति का रवैया बदल गया है। उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगा। एक बार जबरदस्ती जहर पिलाने व दूसरी बार तेजाब से जलाने का प्रयास भी किया। बाद में पंचायत में सुलह समझौता हो गया था।

उसने आरोप लगाया कि शुक्रवार को पति सुकुरुल्लाह ने उसे पीटा और जेवर छीनने के बाद तीन तलाक बोलते हुए घर से निकाल दिया। महिला ने डायल 100 की पुलिस को बुलाया, लेकिन कुछ नहीं हो सका। परेशान होकर वह खड्डा थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि महिला की सास गिरने से घायल हो गई थी। सास की सेवा नहीं करने की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। सुकुरुल्लाह ने नजीबुन की पिटाई कर दी। वैसे दोनों पक्ष थाने पर मौजूद हैं। पीड़िता की तहरीर की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें