फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्दली के बेटे ने खुदकुशी की

Mon, 16 Jul 2018 01:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
बेलीपार (गोरखपुर)। बेलीपार के भिलौरा गांव में रविवार की शाम अर्दली के बेटे ने खुदकुशी कर ली। उसने घर में फंदा लगा लिया था। एक सप्ताह के अंदर गांव के दो युवक खुदकुशी कर चुके हैं। इसके पहले लेखपाल के बेटे ने जहर खाकर जान दी थी।

भिलौरा गांव के दीनानाथ मौर्या सीजेएम की कोर्ट में अर्दली हैं। दीनानाथ का बेटा राजगीर मौर्या कंप्यूटर मकैनिक था। वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था। रविवार को किसी बात को लेकर पत्नी से नाराज होकर कमरे में गया। बाद में फंदे से लटका उसका शव मिला। पुलिस के मुताबिक उसे शराब की भी लत थी। शराब के नशे में घर आया था। उसी वजह से पत्नी से विवाद हो गया था। भिलौरा गांव में कुछ दिन पहले ही लेखपाल के बेटे हिमांशु की जहर खाने से मौत हुई थी। हालांकि परिवार के लोगों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुछ दिन पहले छत से कूदा था

राजगीर ने कुछ दिन पहले भी खुदकुशी की कोशिश की थी। तब वह छत से कूदा था, लेकिन उसकी जान बच गई थी। सिर फटने की वजह से घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। ठीक होकर घर आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें