फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर गृह सचिव की पत्नी का चेन लूटा

Thu, 12 Jul 2018 02:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
loot
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश के गृह सचिव पद से सेवानिवृत्त हो चुके राकेश मिश्रा की पत्नी प्रमिला त्रिपाठी के गले से चेन लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। सोने की चेन में हीरा भी जड़ा था। बुधवार को वारदात कैंट थाने के हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग पर हुई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


आईएएस राकेश मिश्रा गृह सचिव के पद से साल 2013 में सेवानिवृत्त हुए हैं। वह बेतियाहाता में आचार्य प्रतिमादित्य गली में रहते हैं। उनके बेटे कलरव मिश्रा दिल्ली में असिस्टेंट कमिश्नर कस्टम हैं। राकेश मिश्रा की पत्नी प्रमिला मंगलवार की शाम बड़ी बहन विद्या उपाध्याय के साथ हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग पर एक प्रोविजन स्टोर पर कुछ सामान खरीदने गई थीं। उसी बीच वहां एक युवक पहुंचा। पहले उसने दुकानदार से पीने के लिए पानी मांगा। दुकानदार पानी लाने गया। उसी दौरान युवक ने प्रमिला के गले से सोने की चेन खींच ली और पैदल भागने लगा। महिला शोर मचाना चाहीं तो बदमाश ने चाकू दिखाकर उन्हें डरा दिया। थोड़ी दूर पर ही दूसरा बदमाश स्टार्ट बाइक लेकर खड़ा था। दोनों उसी बाइक से रुस्तमपुर की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें