फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की घेराबंदी में दो लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लूट की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
नौसड़ में सेल्समैन के साथ की थी वारदात, बेलीपार पुलिस ने बाघागाड़ा से पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बेलीपार।
बाघागाड़ा फोरलेन के पास से पुलिस ने लूट की बाइक के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों ने नौसड़ के पास सेल्समैन से कैश और बाइक लूट ली थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात एसआई डीएम पांडेय ने बाघागाड़ा फोरलेन के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी पहचान नौसड़ निवासी चंदन निषाद और सोनू निषाद के रूप में हुई। 29 दिसंबर को दोनों बदमाशों ने नौसड़ के पास सेल्समैन चारपानी बुजुर्ग निवासी अभय देव पांडेय से 20 हजार रुपये कैश और बाइक लूट ली थी। बदमाशों के पास से पुलिस ने सेल्समैन की बाइक, करीब तीन हजार रुपये कैश बरामद किया। एसआई ने बताया कि फोरलेन पर दोनों आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। कुछ लोगों ने शिकायत तक नहीं दर्ज कराई। सेल्समैन से लूट की बात दोनों ने स्वीकार किया है। बाइक बरामद हो गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें