फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा आवासीय कॉलोनी की दीवार गिराई, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहजनवां।
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सेक्टर 23 आवासीय कॉलोनी में बन रही बाउंड्रीवाल को सोमवार की रात में कब्जा करने के नीयत से बदमाशों ने गिरा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मंगलवार को सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गीडा के सेक्टर 23 आवासीय कॉलोनी में सोमवार को पुलिस बल की मौजूदगी में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। रात में करीब 10 बजे कुछ बदमाशों ने अचानक बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त कर दी। यही नहीं दहशत फैलाने के लिए अराजकतत्वों ने पास के एक मकान पर जमकर पथराव भी किया। दीवार तोड़े जाने तथा पथराव की जानकारी पर कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए। जानकारी मिलने पर गीडा के अधिकारियों ने सहजनवां पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर इंस्पेक्टर अरुण कुमार शुक्ल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के आने पर बदमाश फरार हो गए। मंगलवार को थाने के सिपाही जितेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने पिपरा निवासी विजय प्रताप, अविनाश, विशाल और प्रशांत यादव और दो अज्ञात के खिलाफ आपराधिक साजिश, लोक संपत्ति क्षति अधिनियम, 7 सीएलए समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार आरोपियों की धड़-पकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उधर, मंगलवार शाम गीडा के अवर अभियंता रामकुमार ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें