फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वाक पर निकली दरोगा की मां की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
शाहपुर क्षेत्र के जेल बाईपास रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने दरोगा की मां की चेन लूट ली। मार्निंग वॉक से लौटते समय घर के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर महिला के बताए हुलिया अनुसार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में लगातार चेन लूट की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।
पादरी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक शाहपुर, जंगल हकीम नंबर एक निवासी पीएसी में उपनिरीक्षक रहे दिवंगत कमलेश तिवारी की पत्नी व मां वनदेवी रविवार की सुबह पांच बजे मार्निंग वॉक में निकली थीं। 5:45 बजे टहल कर वापस घर लौट रही थीं। घर से महज सौ मीटर पहले दुर्गा मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाश बगल में आए। वनदेवी कुछ समझ पाती इसके पहले ही पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया मगर जब तक लोग एकत्र होते लुटेरे फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ्ट टारगेट बनीं मार्निंग वॉक की महिलाएं
बीते दिनों चेन लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ी है। बदमाशों के लिए सबसे साफ्ट टारगेट मार्निंग वॉक पर निकलीं महिलाएं ही हैं। बीते दिनों हुई घटनाओं में ज्यादातर घटनाएं सुबह मार्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं के साथ ही हुई है।

शाहपुर क्षेत्र में चेन लूट की घटनाएं
10 जुलाई को शाहपुर के गीता वाटिका के पास रिटायर्ड शिक्षिका रमा देवी की चेन लूटी
16 जुलाई को सरस्वतीपुरम कॉलोनी में सिपाही के पत्नी का मार्निंग वॉक के समय चेन लूटी
23 जुलाई को जंगल मातादीन में रोडवेज कर्मचारी की पत्नी से चेन लूटी
18 अगस्त को खजांची के पास लोहा व्यापारी की पत्नी से चेन व मंगलसूत्र लूटा
21 अगस्त को शक्तिनगर में रेलवे अधिकारी का चेन लूटी
27 अगस्त को शिवपुर सहबाजगंज में सिपाही की मां का चेन लूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें