फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री पुत्र अमरेंद्र समेत 150 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गुलरिहा इलाके में युवक की मौत के बाद सड़क जाम कर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से बदसलूकी करने पर पूर्व मंत्री स्व. जमुना निषाद और पूर्व विधायक राजमती निषाद के पुत्र अमरेंद्र निषाद समेत 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें 35 नामजद हैं। पुलिस ने इन सबके खिलाफ भीड़ को उकसाने और धक्कामुक्की की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक गुलरिहा थानाक्षेत्र के डुमरी नंबर एक के चिरकुट टोला निवासी परमेश (36) पुत्र रामहरी की 22 अगस्त को लाश मिली थी। तब घरवालों के साथ ग्रामीणों ने कच्ची शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया था। समर्थन में सपा प्रत्याशी रहे अमरेंद्र निषाद भी समर्थकों के साथ पहुंच गए थे। इस दौरान मौजूद पुलिस वालों से कार्रवाई को लेकर उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था। एसएसपी ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था। इस पर पुलिस ने अमरेंद्र, उनके समर्थक समेत ग्रामीणों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें