फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से बंधी मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

Wed, 23 May 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Crime
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)। रामगढ़ताल पुलिस क्षेत्र की वसुंधरा नगर कालोनी के पास जंगल में मंगलवार को पेड़ से बंधी एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई। युवक का गला पेड़ में गमछे से बांधा गया था, लेकिन उसके पैर जमीन से सटे थे। आशंका जताई जा रही है, उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


युवक की पहचान नहीं हो सकी। उसके हाथ पर गोदने से प्रह्लाद लिखा था। इसी आधार पर उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। लाश मिलने की सूचना पर आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। पुलिस ने लोगों से युवक के बारे में पूछताछ की। इस दौरान कुछ का जहां कहना था कि वह क्षेत्र में अक्सर भटकता रहता था, जबकि कुछ ये भी कह रहे थे कि मजदूरी करने वाला यह युवक सर्किट हाउस के पास झोपड़ी डालकर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें