फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में आग से फर्नीचर व्यापारी की पत्नी, बेटा झुलसा

Tue, 17 Apr 2018 01:19 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
आग
विज्ञापन

विज्ञापन
कौड़ीराम। गगहा थाना क्षेत्र के कौड़ीराम में व्यापारी के मकान मेें सोमवार को आग लग गई। इसकी चपेट में आने से व्यापारी की पत्नी और बेटा झुलस गए। हादसे में लाखों रुपये कीमत के फर्नीचर, फोम व अन्य सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


कौड़ीराम स्थित सर्वोदय किसान पीजी कॉलेज के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यापारी जयकांत निषाद पुत्र बाबूलाल निषाद का मकान है। मकान में ही लकड़ी के फर्नीचर की दुकान है और पीछे की तरफ गोदाम है। जिसमें फोम और फर्नीचर बनाने में इस्तेमाल में आने वाले अन्य सामान रखे जाते थे। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जल रहे सामानों को बचाने के प्रयास में जयकांत का बेटा विशाल (19) और पत्नी शकुन्तला देवी (40) झुलस गए। मौके पर पहुंची कौड़ीराम पुलिस ने लोगों के सहयोग से दोनों को बाहर निकाला और पीएचसी कौड़ीराम पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में तीन कमरों व हाल में रखा लाखों रुपये का फर्नीचर, फोम जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें