फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोर की मौत, दो घायल

Tue, 16 Apr 2019 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। खोराबार और बांसगांव इलाके में सड़क हादसों में किशोर की मौत हो गई। वहीं छात्र सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


संतकबीरनगर के सेमराडारी गांव निवासी मनोज (25) सोमवार की सुबह अपने गांव के रवि (15) के साथ बीएड की प्रवेश परीक्षा देने आए थे। मोतीराम अड्डा स्थित एक कॉलेज से परीक्षा देने के बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे। अभी वे रामनगर कड़जहां के पास फोरलेन पर पहुंचे थे कि वे कार की चपेट में आ गए। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। मनोज घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार इलाके के सियारी गहना गांव के पास बाइक की चपेट में आकर गांव की बुधा देवी (70) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में चोट लग गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें