फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-टिकट के साथ चार दलाल गिरफ्तार

Mon, 05 Nov 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आरपीएफ के महानिदेशक अरुण कुमार के निर्देश पर देश भर में छापेमारी की गई। आरपीएफ की टीम ने पूर्वोत्तर रेलवे में फर्जी आईडी बनाकर ई-टिकट बनाने वाले चार दलालों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो दलाल फरार हो गए। पकड़े गए दलालों के पास से चार लैपटॉप, चार प्रिंटर, सात डेबिट कार्ड, 12 आधार कार्ड और 14 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन



आरपीएफ के प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजाराम ने बताया कि दो नवंबर को पूरे देश में एक साथ गोपनीय कार्रवाई की गई। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे में भी कई टीमें लगाई गई। टीम ने छापा मारकर मौके से ई-टिकट, कागजात, डेबिट कार्ड भी बरामद किए। पकड़े गए लोगों में फरीदपुर, बलिया के चंदन गौतम, लार देवरिया के अकमल अली, संतकबीरनगर धनघटा के अब्दुल शामद और लखनऊ के तिलपुरवा निवासी अतुल कुमार साहू हैं। ये सभी अपने दुकान में ई-टिकट बनाते थे और 500 से 1000 रुपये अतिरिक्त लेकर लोगों कन्फर्म टिकट देते थे। इस कार्रवाई में दो दलाल फरार हो गए हैं, जिनको पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि देश में 100 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा गया और 185 ई-टिकट बनाने वाले दलाल पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें