फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या में अज्ञात पर केस दर्ज

Mon, 05 Nov 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
एफआईआर
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट के पांडेयहाता में रश्मि (35) की हत्या के मामले में पिता शैल कुमार पांडेय ने केस दर्ज कराया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस को परिवार के करीबियों पर शक है।
विज्ञापन


रश्मि की शनिवार को घर में ही हत्या कर दी गई थी। गले पर धारदार हथियार से वारकर घटना को अंजाम दिया गया था।रात नौ बजे घटना की सूचना पर एसपी सिटी विनय कुमार सिंह, सीओ कोतवाली बीपी सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए थे। घरवालों ने पुलिस को बताया कि वारदात के समय वह घर में अकेली थी। एसओ राजघाट अनिल उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें