गोरखपुर। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले सोनू सिंह जहरखुरानी का शिकार हो गए। मुंबई से इलाहाबाद जाने के लिए निकले सोनू बेहोशी की हालत में मंगलवार को जंगल कौड़िया पहुंच गए। उनका सामान चोरी हो गया। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
गोरेगांव के भगत सिंह नगर प्रथम निवासी सोनू सिंह शूटिंग के सिलसिले में पुष्पक एक्सप्रेस से इलाहाबाद के लिए निकले थे। रास्ते में कुछ लोगों ने दोस्ती कर उन्हें चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। लखनऊ में अचेत हालत में कुछ लोगों ने उन्हें गोरखपुर आ रही एक ट्रेन में बैठा दिया। यहां नशे की हालत में वे नौतनवां जा रही डेमो में बैठ गए। यात्रियों ने बेेहोश हाल में उन्हें जंगल कौड़िया उतार दिया। सोनू ने होश में आने पर बताया कि सामान के साथ ही उनके पर्स में रखे आठ हजार रुपये नकद, मोबाइल आदि गायब हैं।