फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में घुसकर महिला का सिर फोड़ा

Sun, 26 Nov 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प‌िटाई
विज्ञापन
नाली में गंदगी बहने की बात पर रविवार को पहले गांव और फिर अस्पताल में घुसकर दो पट्टीदारों ने मारपीट की। इस दौरान एक पक्ष की दो महिलाओं का सिर फट गया। वहीं अस्पताल में मारपीट होने की वजह से अफरा तफरी मच गई। अस्पताल कर्मचारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों ने खजनी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


घटना रविवार की सुबह नौ बजे खजनी थाना क्षेत्र के भैसा बाजार गांव में हुई। सुभावती और किशोर पड़ोसी होने के साथ ही साथ पट्टीदार भी हैं। सुभावती के मकान के पास से बहने वाली नाली से उनके पालतू जानवरों का मल-मूत्र भी निकलता है। इस पर किशोर के घरवालों ने रविवार की सुबह आपत्ति जताई। इसी बात पर सुभावती की बेटी लक्ष्मी, रंजना, दामाद राकेश का पड़ोसी किशोर, कन्हैया आदि से विवाद हो गया। आरोप है कि किशोर पक्ष के लोगों की पिटाई में रंजना को गंभीर चोट आई। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाया और घायल को खजनी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

आरोप है कि एंबुलेंस का पीछा करते हुए किशोर पक्ष के लोग अस्पताल भी पहुंच गए और रंजना व उसकी बहन लक्ष्मी के साथ फिर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पहले से घायल रंजना की हालत और गंभीर हो गई और लक्ष्मी का सिर फट गया। अस्पताल कर्मचारियों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किशोर के घर की उषा और मेनका को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें