सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात बुरी नियत से पड़ोसी युवक एक मकान में कूद गया। इसकी आहट सुनकर परिजनों ने शोर मचाया तथा युवक को दबोच लिया। उन्होंने उसे पुलिस को सौंप दिया। हालांकि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। इस बाबत थाने में तहरीर दी गई है। वहीं, एसओ ऋषिपाल सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। इसलिए जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।