फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित- बालगृह से चार बच्चे फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित-- बच्चों के नाम हटाए गए हैं। सुधार भी किया गया हैृ------
विज्ञापन

--------

बालगृह की खिड़की तोड़कर चार किशोर फरार
- तीन कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। राजकीय बालगृह (बालक) की खिड़की तोड़कर शुक्रवार की रात चार किशोर फरार हो गए। सुबह घटना की सूचना मिलने पर एसडीए व सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। प्रथम दृष्टया कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। लापता किशोरों में तीन गोरखपुर के और एक आजमगढ़ का है। पुलिस ने इस मामले में अधीक्षक यशोदानंद तिवारी की तहरीर पर बालक गृह के केयर टेकर हरेंद्र राय, परिचारक विशाल आर्य और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड महेंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली रोड पर एचडीएफसी गली में संचालित राजकीय बालगृह (बालक) में 25 किशोर रहते हैं। रात में बालगृह के कमरा नंबर तीन की खिड़की तोड़कर चार किशोर बाहर निकले और चारदीवारी फांदकर फरार हो गए। सुबह कर्मचारियों ने टूटी खिड़की देखी तो इसकी सूचना अधीक्षक को दी। अधीक्षक की सूचना पर पहुंचे एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, सीओ सिटी वरुण मिश्र, सदर कोतवाल यादवेंद्र पाल, होमगार्ड कमांडेंट धीरेंद्र ढिंगरा, डीपीओ प्रभात कुमार ने किशोरों और कर्मचारियों से पूछताछ की। कोतवाल यादवेंद्र पाल ने बताया बच्चों के घरवालों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें