फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर झूल गई विवाहिता

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाटपाररानी। केन यूनियन ऑफिस के समीप शुक्रवार की रात पति के साथ हुए विवाद से क्षुब्ध विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी को शव को नीचे उतरवाया। विवाहिता के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

केन यूनियन मोहल्ला निवासी सदाफल चौहान के बेटे राकेश चौहान की शादी दो साल पहले भलुअनी के घेवड़ा गांव निवासी सोनम के साथ हुई थी। उनका एक 10 माह का बेटा है। राकेश रुद्रपुर में दवा की दुकान चलाता है। पिता सदाफल चौहान की केन यूनियन के पास चाय-पकौड़ी की दुकान है। बताते हैं, शुक्रवार को राकेश घर आया। रात में किसी बात पर सोनम से उसका विवाद हुआ। नाराज राकेश बगल के अपने दूसरे मकान में सोने चला गया। इधर सोनम ने रात किसी समय अपने कमरे में लगे पाइप के सहारे साड़ी का फंदा बनाया और उसपर झूलकर जान दे दी। सुबह बेटे का रोना सुन घरवाले पहुंचे तो लाश देख रोना-पीटना मच गया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी आ गई। इधर, जानकारी होने पर मायके वाले भी पहुंचे। सोनम के भाई हरिनारायण चौहान ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। इस बाबत सीओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें