फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजते रहे वायरलेस सेट, फिर भी न टूटी पुलिस की नींद

Mon, 26 Nov 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सीएम सिटी की पुलिस कितनी सक्रिय है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार की रात चार संदिग्ध युवकों ने पुलिस के रोकने पर एक नहीं बल्कि दो बार उनकी जीप में टक्कर मारी और फिर भाग निकले। पीआरपी (312) के जवान वायरलेस सेट पर संदेश प्रसारित करते रहे, मगर न तो उनकी घेरेबंदी की जा सकी और न ही वे पकड़ में आ सके।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब एक बजे पीआरवी में सवार पुलिसकर्मियों ने संदेह के आधार पर बिना नंबर का चार पहिया वाहन रोकने की कोशिश की, मगर रुकना तो दूर युवक पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारते हुए भागने लगे। वायरलेस से सूचना प्रसारित करने के साथ ही पुलिस वालों ने युवकों का पीछा भी किया, मगर तरंग क्रासिंग के पास खुद को घिरता देख दुस्साहसी युवकों ने पुलिस की गाड़ी को फिर टक्कर मारी और फिर ओवरब्रिज से निकल भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें