फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख का फर्जी चेक दे गहने ले उड़ा

Thu, 30 Aug 2018 01:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गहने
विज्ञापन
चौरीचौरा(गोरखपुर)। आवास बनवाने के लिए दो लाख का चेक आने का झांसा देकर एक जालसाज झंगहा क्षेत्र की महिला से गहने लेकर फरार हो गया। महिला जब बुधवार दोपहर चौरीचौरा तहसील पर जानकारी करने पहुंची तो उसे जालसाजी की जानकारी हुई। महिला ने झंगहा पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

झंगहा के बोहाबार निवासी रामनक्षत्र की पत्नी संगीता देवी बुधवार को घर पर अकेली थीं। इस दौरान सुबह नौ बजे एक युवक उनके घर पहुंचा और कहा कि आप का आवास बनवाने के लिए सरकार से दो लाख रुपये आए हैं। युवक ने संगीता से चेक के बदले छह हजार रुपये की मांग की। रुपये न होने पर युवक ने संगीता से उसका 65 हजार की कीमत का गले का हार ले लिया और तहसील पर रुपये देकर हार ले जाने को कहा। दोपहर में जब वह छह हजार रुपये लेकर गहने लेने तहसील पहुंची तो पता चला कि युवक और चेक दोनों फर्जी हैं। इसके बाद संगीता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें