फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल विक्रेता को चाकू घोंपा, गंभीर

Wed, 22 Aug 2018 01:19 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर के फातिमा बाईपास के पास जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में फल विक्रेता धर्मेंद्र सोनकर (30) को मनबढ़ों ने चाकू मार दिया। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फल विक्रेता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने खजांची निवासी अशोक निषाद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार की देर रात की है। शाहपुर क्षेत्र में खजांची चौराहे के पास रहने वाले सोहन सोनकर के पुत्र धर्मेंद्र राप्तीनगर चौराहे पर फल की दुकान लगाता है। सोमवार की रात वह चार युवकों के साथ जुआ खेल रहा था। उसे ज्यादा रकम जीत ली थी। जब वह रकम लेकर घर जाने लगा तो चारों युवकों ने उसे रोक दिया। वे उधार पर जुआ खेलना चाहते थे। इसी बात पर विवाद हो गया और युवकों ने धर्मेंद्र की पिटाई कर दी। इसी बीच एक युवक ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें