फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Wed, 21 Mar 2018 07:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके के जैनपुर गांव में बुधवार की सुबह दर्जी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पानी चलाने गए किसान ने शव देखकर गांववालों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बाहर निकालकर शिनाख्त की कोशिश की तो उसकी पहचान महुअवां टोला निवासी घनश्याम के रूप में हुई। कुएं के पास से ही पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन, चप्पल और आधार कार्ड बरामद किया।
विज्ञापन


जैनपुर गांव के महुअवां टोला के सिवान में गांव के विश्वनाथ के खेत में पुराना पक्का कुआं है। बुधवार की सुबह किसान लालमन कुएं से ढेंकुल के माध्यम से सब्जी की फसल में पानी चलाने पहुंचे। वह पानी निकालने के लिए अभी ढेंकुल को कुएं में डाले थे कि उनको उसमें शव दिखा। उन्होंने शोर मचाया और गांव वालों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव बाहर निकाला गया। लोगों ने शव शिनाख्त की। उसके बाद घरवालों को बुलाया गया। घनश्याम की शादी हो चुकी थी और उसका ढाई साल का एक बच्चा भी है।

गांव के लोगों ने शक जताया कि हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया था। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में उसके किसी महिला से नजदीकी की भी चर्चा है। इस बिंदु पर भी पुलिस छानबीन कर रही है। विश्वनाथ सिलाई करता था। गुलरिहा थानेदार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें