फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक के बाद खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गीता प्रेस स्थित शिव मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को जल चढ़ाने के बाद एक महिला ने आर्थिक तंगी से आजिज आकर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। राहगीरों ने महिला को जलता देख पास में ही नाले में धक्का देकर गिरा दिया। महिला 85 फीसदी जल गई है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

राजघाट के शेखपुर मोहल्ले में शंकर सैनी अपनी पत्नी शोभा साहनी व तीन बच्चों प्रीती, मुस्कान और शनि के साथ रहते हैं। शंकर फूल बेचने का काम करते हैं। उनकी दो बेटियां प्रीती बीए और मुस्कान कक्षा 7वीं में पढ़ती है जबकि बेटा शनि कक्षा 6 का छात्र है। बेटा मानसिक रूप से बीमार है। बेटे की बीमारी को लेकर शोभा काफी परेशान रहती है। शोभा रोज सुबह और शाम घर के करीब स्थित शिव मंदिर में पूजा करने जाती थी। सोमवार को शंकर सैनी बागीचे से फूल लेने गया था, इसी दौरान शोभा जलाभिषेक करने शिव मंदिर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जलाभिषेक करने के बाद शोभा ने मंदिर में ही मिट्टी का तेल अपने शरीर पर उड़ेलकर आग लगा ली। वह घर से ही मिट्टी के तेल भरा गैलेन लेकर आई थी। शोर सुनकर एक राहगीर ने शोभा को नाले में धक्का दे दिया। आग बुझते ही महिला को लोगों ने नाले से बाहर निकाला और घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची शोभा की बेटी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि वह 85 फीसदी जल गई है और अभी वह खतरे से बाहर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें