फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के गोदाम में नौ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। बेतियाहाता आवास विकास कॉलोनी में इलेक्ट्रिॉनिक्स की गोदाम का ताला तोड़कर चोर नौ लाख का सामान उठा ले गए। सोमवार दोपहर दुकान मालिक को चोरी की जानकारी हुई। मौके पर सीओ, कैंट इंस्पेक्टर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी उज्ज्वल बंका ने बताया कि रविवार रात किसी समय चोर छत के रास्ते आंगन में पहुंचे और गोदाम में घुसकर करीब नौ लाख के सामान चुराकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि गली का दरवाजा खोलकर चोर किसी चार पहिए वाहन से सामान लेकर गए हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे दुकान से कर्मचारी सामान लेने के लिए गोदाम गया तो और दरवाजा खुला देखा। कर्मचारी ने मालिक को इसकी जानकारी दी। उज्ज्वल के पिता विजय बंका ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीओ कैंट व इंसपेक्टर कैंट मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम नेे भी मौके से साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। उज्ज्वल का कहना है कि वास्तविक रूप से चोरी का आकलन नहीं हो सका है। सामानों की लिस्ट मिलने पर सही आकलन हो सकेगा। सीओ का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें