फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप का केस दर्ज

विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरीचौरा।
घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज किया हैं। आरोपियों में दो सगे भाई शामिल बताए जा रहे है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसका पति काफी दिनों से बाहर रहता हैं। एक रात उसको घर में अकेला पाकर गांव के दो सगे भाई सहित तीन लोग कमरे में घुस गए और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। अप्राकृतिक दुष्कर्म का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी लेकिन आरोप है कि पुलिस ने आपसी विवाद बताकर केस दर्ज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने सीजेएम न्यायालय मेें प्रार्थना पत्र दिया। सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों पर कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर चौरीचौरा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें