फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 15 बदमाशों पर पुलिस की खास नजर

Thu, 11 Apr 2019 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के 15 बदमाशों पर पुलिस की खास नजर है। डीजीपी के आदेश के बाद पुलिस ने इनकी सूची तैयार कर निगरानी तेज कर दी है। एसएसपी की ओर से गठित मानीटरिंग सेल और क्राइम ब्रांच जेल से लेकर बाहर तक इनकी गतिविधियों पर ध्यान दे रही है। मानीटरिंग सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर हैं। टीम में दो दरोगा और पंद्रह सिपाही शामिल हैं।
विज्ञापन


जिले की मानीटरिंग सेल जेल प्रशासन से तालमेल बनाकर वहां भी कुछ बदमाशों की जानकारियां हासिल कर रही है। जमानत पर जेल से बाहर आए कुछ अन्य भी इस सेल की नजर में हैं। चिह्नित बदमाशों पर गैंगेस्टर, गुंडा, जिला बदर की कार्रवाई के साथ जमानत निरस्त कराने की भी तैयारी की जा रही है। सीओ क्राइम प्रवीण सिंह इस सेल के कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। समय-समय पर एसपी, एसएसपी, आईजी भी इनके कार्यों की समीक्षा करेंगे। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि मानीटरिंग सेल ने अपना काम शुरू कर दिया है। सफलता मिलने पर चुनाव बाद भी ऐसी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें